बड़ी सोची बड़ी समझी ये मेरी प्रेम कहानी हे
ना हु राजा में इसका और ना ही तू ही रानी हे
बड़ी सोची बड़ी समझी ये मेरी प्रेम कहानी हे
मेरे दिल में तेरा चेहरा तेरे दिल में रहता कोई और हे
मत घबरा तू इतना ये बस मेरे टूटे दिल का शोर हे
मेरा क्या तुझको हस्ता देख कर ही हस लूँगा
ना आये तू नजर आँखों इस पट्टी भी कस लूँगा
पर आंखे बंद कर भीं दिखाई तू देती यही परेशानी हे
बड़ी सोची बड़ी समझी ये मेरी प्रेम कहानी हे
ना हु राजा में इसका और ना ही तू ही रानी हे
तू बस दो बाते हसकर कर ले दिल खुस हो जाता मेरा
थोड़ी सी खुसी मुझको देने में आखिर क्या जाता हे तेरा
अपने दिल में थोड़ी जगह मेरे लिए भी बनाले
इतने सपनो में कुछ सपने साथ मेरे भी सजले
मत कर गुमान किसी बात का दो पल की जिंदगानी हे
बड़ी सोची बड़ी समझी ये मेरी प्रेम कहानी हे
ना हु राजा में इसका और ना ही तू ही रानी हे
केसे तुझको बतलाऊ आखिर कितना तुझसे हे प्यार
तू मांगे अगर जान मेरी तो जान भी दूंगा में वार
सोते जागते बस तेरा ही मन मेरे हे ख्याल
खुद से खुद अक्सर किया करता हु ये सवाल
के जब इतनी मोहब्बत हे तो क्यों कही ना जुबानी हे
बड़ी सोची बड़ी समझी ये मेरी प्रेम कहानी हे
ना हु राजा में इसका और ना ही तू ही रानी हे
वो तुझसे करता नहीं मोहब्बत तुझसे वो खेल रहा हे
और दूसरी तरफ तेरे लिए कोई कितना दुःख झेल रहा हे
प्यार करना हमेसा उससे जो तुझसे प्यार करता हो
तेरे दुःख पर अपनी सारी खुसिया निसार करता हो
में सच्चा दीवाना तेरा पर फिर भी तू उसकी दीवानी हे
बड़ी सोची बड़ी समझी ये मेरी प्रेम कहानी हे
ना हु राजा में इसका और ना ही तू ही रानी हे

No comments:
Post a Comment